2 जनवरी 2012 - 20:30

ईरानी सेना के कमांडर ने हर प्रकार के ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए ईरानी सेना की तैयारी पर बल देते हुए कहा है....

ईरानी सेना के कमांडर जनरल अताउल्लाह सालेही ने फार्स की खाड़ी में ईरानी नौसेना के युद्धाभ्यास के अवसर पर इस क्षेत्र से अमरीकी युद्धपोत के ओमान सागर चले जाने की ओर संकेत करते हुए कहा है कि अब इस युद्धपोत को फ़ार्स की खाड़ी में प्रविष्ट नहीं होना चाहिए।

उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि ईरान के शत्रुओं ने विलायत नब्बे युद्धाभ्यास के संदेश को भलीभांति समझ लिया है, कहा कि अमरीका का विमान वाहक पोत फ़ार्स की खाड़ी में युद्धाभ्यास आरंभ होते ही हुरमुज़ जलडमरू मध्य से गुज़र कर ओमान सागर में चला गया। ईरानी सेना के कमांडर ने हर प्रकार के ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए ईरानी सेना की तैयारी पर बल देते हुए कहा है कि समुद्र में नौसेना के अनुभव में वृद्धि से नौसेना की युद्ध क्षमता में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि विलायत नब्बे युद्धाभ्यास का उद्देश्य, इस्लामी गणतंत्र ईरान और इस्लामी देशों के हितों की रक्षा है।

........

166